Bhadohi

May 26 2023, 13:23

*गर्मी में खिसका भू- जल स्तर, गहराया पेयजल संकट*





नितेश श्रीवास्तव




भदोही। गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ ही नगर में पेयजल की समस्या गहरा गई है। हैंडपंपों की खराबी के चलते नागरिकों को पेयजल को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 




आलम यह है कि नगर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जगह - जगह लगाए गए हैंडपंप शोपीस बने हुए हैं। नगर पालिका परिषद गोपीगंज की लचर व्यवस्था की हकीकत यह है गत वर्ष क्षेत्र में लगभग 48 हैंडपंप में से आधे से अधिक हैंडपंप खराब होकर शोपीस बने हुए हैं। इनमें से किसी भी हैंडपंप का मरम्मत तक नहीं हो सका है। 




मरम्मत के अभाव में नगर के अधिसंख्य हैंडपंप पानी देना बंद कर दिए हैं। नगर के दुर्गा मंदिर गली में लगे दो हैंडपंप में से एक क‌ई वर्षों से खराब पड़ा है, जबकि दूसरा भी सही तरीके से पानी नहीं दे रहा है। ऐसे में मोहल्लेवासियों सहित मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले लोगों सहित वार्ड के निवासियों को पानी के लिए संकट सड़ा हो गया है। वार्ड के शिवशंकर सेठ, अमित सेठ, मोहम्मद शमीम आदि ने हैंडपंपों की मरम्मत कराए जाने की मांग की‌ है।

Bhadohi

May 26 2023, 13:22

*प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त प्रभाव 10 डिग्री तक गिरा दिन का पारा*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त प्रभाव है, इसी वक्त बारिश, तेज हवाओं का दौर जारी है। इस बीच दस डिग्री तक पारा गिर जाने से मौसम खुशनुमा भी बना हुआ है।

अभी ये दौर जारी रहने के आसार मौसम विभाग जता रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर से आ रही नम पछुआ हवाओं का बंगाल की खाड़ी से रही आर्द्र पुरवा हवाओं के साथ समागम होने के कारण अगले दो दिन तक राजधानी समेत प्रदेश के क‌ई हिस्सों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

आज तेज हवाओं संग बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 26 म‌ई को भी बादल छाए रहे सकते हैं। साथ ही गरज-चमक संग बारिश हो सकती है।

Bhadohi

May 26 2023, 13:20

*11.66 करोड़ से बनाए जाएंगे 9690 व्यक्तिगत शौचालय*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 546 ग्राम पंचायतों में 11.60 करोड़ की लागत से 9690 शौचालय बनेंगे। शासन ने पंचायत राज विभाग को नया लक्ष्य को नया लक्ष्य तय किया है। माह भर में लाभार्थियों का चयन कर छह - छह हजार की पहली किस्त भेजी जाएगी।

गुजरे दो साल में करीब 5200 को योजना का लाभ दिया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन योजना से जिले में दो लाख 35 हजार एकल शौचालय बनाए गए हैं। चार से पांच साल में हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ। सामुदायिक शौचालय बनने के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाएं अब भी खुले में शौच जाती है। पहले एकल शौचालय आवंटन में जिन पात्रों को लाभ नहीं मिला है। उनको चिह्नित कर व्यक्तिगत शौचालय दिया जा रहा है।

साल 2021 और 2022 में करीब 5200 लाभार्थियों को चयनित कर उनके खाते में 12 हजार रुपए सहायता राशि भेज दिया गया। अब न‌ए लक्ष्य मिलने पर लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि 9690 व्यक्तिगत शौचालय का लक्ष्य मिला है। बीडीओ एवं एडीओ पंचायत से सत्यापन कराकर लाभार्थियों की सूची मांगी गई है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन होने पर छह - छह हजार की पहली किस्त भेज दी जाएगी। बताया कि अब न‌ए सिरे से आवेदन नहीं मिलाया जाएगा ‌‌

Bhadohi

May 26 2023, 13:19

*जिले में कल बनेगी शहरी सरकार, तैयारियां शुरू*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कालीन नगरी में कल यानी 27 म‌ई को शहर की सरकार का निर्माण करा जाएगा। इसे लेकर देश को अंतिम रूप देने का काम किया गया। दोनों पालिकाओं व पांचों पंचायतों में न‌‌ए चैयरमैन व सभासदों के स्वागत को लेकर कर्मी जी जान से जुट रहे।

समारोह स्थल चयनित होने के साथ ही अधिकारियों को नामित किया गया है। ज्ञानपुर नगर के डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में अध्यक्ष संग 11 वार्डो के सदस्य 27 म‌ई को शपथ ग्रहण करेंगे। यहां एसडीएम ज्ञानपुर शपथ दिलाएंगे। गोपीगंज नगर पालिका की ईओ आमिता सिंह ने बताया कि 27 म‌ई को शपथ ग्रहण की तिथि तय की गई है।

भदोही नगर पालिका अध्यक्ष और 28 वार्ड सभासद स्टेशन रोड स्थित होटल अर्सलान में 27 म‌ई को शपथ ग्रहण करेंगे। ईओ जी लाल ने बताया कि भदोही एसडीएम जबकि न‌ई बाजार और सुरियावां में एएसडीएम 27 म‌ई को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत घोसिया में भी 27 म‌ई को ही दशमी बारी और खमरिया में खेल मैदान बगीचा मुहल्ला में एसडीएम शपथ ग्रहण कराएंगे।

शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद समारोह की तैयारी शुरू हो गया है।

Bhadohi

May 25 2023, 17:25

*स्पेक्ट्रोस्कोपिक तकनीकी विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।डीबीटी स्टार कॉलेज स्कीम के अंतर्गत रसायन विज्ञान विभाग में केएनपीजी काॅलेज ज्ञानपुर भदोही में बृहस्पतिवार को स्पेक्ट्रोस्कोपिक तकनीकी विषय पर पांच द्विवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गयानी हैं । जिसके प्रथम दिवश का शुभारंभ महाविद्यालय के मुखिया डॉक्टर पीएन डोंगरे द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं डीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इसके बाद इस कार्यक्रम की संचालिका डॉक्टर दीपाली जैसवाल ने कार्यशाला के रूपरेखा बताते हुए सभी आये हुए अतिथियो का स्वागत किया । कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अभिमन्यु यादव ने इन पांच दिनों में होने वाले सभी व्यख्यानों एवं कार्यशाला के विषय को बताया। वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्षा डॉक्टर रश्मि सिंह ने छात्रों को इस प्रकार के आयोजनों से लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके बाद डॉक्टर अय्यूब अहमद ने स्पेक्ट्रोस्कोपी के महत्वों एवं विभिन्न सिंद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक युग में स्पेक्ट्रोस्कोपी के उपयोगिता को विस्तार से समझाया। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर विनोद कुमार यादव द्वारा दिया गया इस प्रोग्राम में विभाग के अन्य सहयोगी डॉक्टर ओम प्रकाश , डॉक्टर निखिल सिंह, डॉक्टर अमित शर्मा ,डॉक्टर रजनीश द्विवेदी आदि उपस्थित रह कर अपना सहयोग प्रदान किया।

Bhadohi

May 25 2023, 17:17

*जिला जेल पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बंदियों में मची अफरातफरी*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इन दौरान बंदियों में जहां अफरातफरी मची रही तो वहीं जेल प्रशासन में हड़कंप मच रहा। निरीक्षण के दौरान आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। साफ - सफाई के साथ ही साथ बंदियों को सुविधा का ध्यान देने को कहा गया।

बंदियों के हुनर को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक सोसायटी बनाने का निर्देश जेलर को दिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दोपहर बाद जिला जेल धमक पड़े। अधिकारियों की टीम करीब 30 मिनट तक जिला जेल के बैरकों की बारी - बारी से गहन छानबीन की। निरीक्षण के दौरान कोई गुणवत्ता भोजन मिलने पर संतोष जताया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला जेल में आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिला। साफ -सफाई के लिए जेलर को निर्देशित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन से फोर्स बुला ली गई थी‌।

अधिकारियों की छापेमारी प्रकिया पूरी करने के बाद सुरक्षा में बुला‌ए ग‌ए। पुलिस कर्मी जेल पर पहुंचे। जिलाधिकारी जिला के बाहर कालीन विक्रय केंद्र की भी हकीकत देखी। बताया कि अब तक 700 से अधिक बंदियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

प्रस्तावित जिला जेल को लेकर भी अधिग्रहित कर ली गई है। शीघ्र ही उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा बताया कि एक सोसायटी का गठन किया जा रहा है। इसके माध्यम से नो प्राफिट - नो लास पर कालीन बुनाई का काम कराया जाएगा।

Bhadohi

May 25 2023, 15:18

*दूषित जलजमाव से लोगों का खतरा बढ़ा*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। हैंडपंप के पास दूषित जलजमाव से घातक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। निकासी व्यवस्था न होने से गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। इससे दुर्गंधयुक्त पानी निकाल रहा है।

जिसका सेवन कर लोग बीमार पड़ सकते हैं। नल के पास गंदा पानी व कचरा संक्रामक बीमारी का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों की प्यास बुझाने को हैंडपंप लगा दी गई है। लेकिन विडंबना ही है कि पानी निकासी का बेहतर इंतजार नहीं किया। यहीं कारण है कि दूषित पानी नल के पास ही जमा हो रहा है।

गंदा पानी का सेवन कर लोग बीमार न पड़ जाए यह चिंता लोगों को सताए जा रही है ।बेहतर पानी निकासी का इंतजाम कराने की मांग की है।

Bhadohi

May 25 2023, 12:18

*सुरियावां में दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। सुरियावां थाना क्षेत्र के पाली गांव में देर शाम दो बाइकों में हुए भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बाइक की तेज रफ्तार सड़क हादसे का कारण बताया गया। बताया जाता है कि बाइक सवार 21 वर्षीय नीरज,23 वर्षीय गणेश बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था।

इस बीच पाली तिराहा पहुंचते ही सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड गए। दोनों बाइकों की भिड़ंत में नीरज गणेश संग दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल एक को अन्यत्र रेफर कर दिया गया।

Bhadohi

May 25 2023, 12:17

निकायों में गति पकड़ेंगे विकास कार्य


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शहर की सरकार के शपथ ग्रहण के बाद नगरों में विकास कार्य जोर पकड़ेंगे। पिछले निकाय का कार्यकाल नवंबर 2022 में ही समाप्त हो जाने के बाद से ही नगर की कमान प्रशासकों के हाथ में थी। जिले की भदोही, और गोपीगंज नगर पालिका के साथ ही ज्ञानपुर, सुरियावां, न‌ईबाजार, घोसिया और खमरिया में सारे कामकाज ही देख रहे थे। निकायों में न‌ए काम नहीं हो पा रहे थे। वहीं क‌ई ऐसे भी कार्य भी कार्य थे, जो नगर पालिका अध्यक्ष या चैयरमैन के न होने के कारण ठप पड़े हुए थे।

Bhadohi

May 25 2023, 12:16

*शपथ ग्रहण समारोह के लिए शुरू हुई तैयारियां*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में 27 मई को शहर की सरकार का गठन हो जाएगा। सातों निकायों में एक ही दिन सात अध्यक्ष और 116 सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह का स्थल चयनित होने के साथ ही अधिकारियों को नामित किया गया है।ज्ञानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में अध्यक्ष संग 11 वार्डों के सदस्य 27 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। एसडीएम ज्ञानपुर शपथ दिलाएंगे। गोपीगंज की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि 27 मई को शपथ ग्रहण की तिथि तय की गई है। जल्द ही स्थल का चयन हो जाएगा।

भदोही नगर पालिका अध्यक्ष और 28 वार्ड सभासद स्टेशन रोड स्थित होटल अर्सलान में 27 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। ईओ जी लाल ने बताया कि भदोही में एसडीएम जबकि नई बाजार और सुरियावां में एएसडीएम 27 मई को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत घोसिया में भी 27 मई को ही दशमी की बारी और खमरिया में खेल मैदान बगीचा मुहल्ला में एसडीएम शपथ ग्रहण कराएंगे। शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है।